महाराणा प्रताप देश के सर्वमान्य नेता : डॉ.गदिया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अन्य महापुरुषों की तरह महाराणा प्रताप भी नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत हैं। विषम परिस्थितियों में भी अडिग खड़े रहने का हुनर महाराणा प्रताप के पास था। वह देश के ऐसे सर्वमान्य नेता रहे जिन्हें जीव-जानवर भी प्यार करते थे। महाराणा को उनकी टीम ने ही महान बनाया।
डॉ. गदिया ने महाराणा प्रताप के जीवन की कहानी इस मार्मिक और जोशीले अंदाज में सुनाई कि विद्यार्थियों के जेहन से हृदय तक शब्दचित्र उतरते चले गए। हल्दीघाटी का वर्णन अद्भुत था। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
समारोह सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। इसके बाद एकल गीत, सम्भाषण व कविताओं, स्लोगन के जरिये विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा सुनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में प्राची, दामिनी, अनुराग, अर्चना, आयुषी, मणि, शीतल आदि थे। समारोह का संचालन विनय और अर्चना ने किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, फैकल्टी स्टाफ, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*