सर्फाबाद में धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा के सफार्बाद गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। पूजा-अर्चना के साथ गांव में मेले का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नोएडा पुलिस थाना सेक्टर 49 से विमल कुमार, सुधीर कुमार, अरविंद चौधरी चौकी प्रभारी सेक्टर 72 महिला कांस्टेबल चित्रा ने मन्दिर व मेले की व्यवस्था में सहयोग दिया।
सोनू यादव ने बताया कि गांव में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पूजा व मेले का आयोजन लगभग 60 साल से होता आ रहा है। इसमें आस-पास के गांवों से भी शिवभक्त जलाभिषेक करने व मेला देखने आते हैं। मेले की व्यवस्था में
युवा टीम सर्फाबाद से महावीर भगत, रविकांत, विपीन शर्मा, बुधपाल, सुरेन्द्र, अजय, राहुल, दिपू अंकित, इन्द्र, बिन्टू यादव, मनीष गर्ग आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा। युवा टीम सर्फाबाद के सदस्यों ने इस अवसर पर सर्फाबाद गांव के चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी एवं उनकी टीम को शिव परिवार की फोटो देकर सम्मानित किया। चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*