काव्य गोष्ठी में दिल्ली-एनसीआर के कई कवि एवं कवयित्री सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। कला, संस्कृति, सामाजिक उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित दिल्ली स्थित स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को नोएडा एक्सटेंशन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि एवं व्यंगकार किशोर श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि कवयित्री डा अरुणा पाठक, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार प्रेम सागर प्रेम और मंजु विश्नोई गुप्ता रहे। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के कई कवियों और कवियत्रियों को सम्मानित किया गया।
6 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में विनीता सिंह आरुषी, कविता सिंह, शैलजा सक्सेना, सुशील शैली, प्रेम सागर प्रेम, पीके श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, जयवीर सिंह अत्री, मंजू विश्नोई गुप्ता,डॉ सरिता गर्ग, डॉ अरुणा पाठक, ममता सिंह, रबीन्द्र नाथ सिंह, किशोर श्रीवास्तव, मान सिंह बघेल, शानू परासर इत्यादि ने काव्य पाठ किया। मंच संचालन शायर अनिल मासूम ने किया। आखिर में संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*