मिशन स्वस्थ भारत ने शिक्षाविदों व समाजसेवियों का किया नागरिक अभिनंदन

मनोज अग्रवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा गाजियाबाद। राजनगर स्थित आरडीसी के टीवाईएम रेस्टोरेंट में मिशन स्वस्थ भारत (रजि.) ने एक कार्यक्रम आयोजित कर 45 से अधिक शिक्षाविदों और समाजसेवियों का नागरिक अभिनन्दन किया। इन सभी को सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में गत 3 सितम्बर को डॉक्टरेड की मानद उपाधि (honorary doctorate) से नवाजा गया था।
रविवार, 11 सितम्बर को गाजियाबाद में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा और सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी के चेयरमैन योगेश कुमार (डीन) उपस्थित रहे। इनके करकमलों से ही कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षाविदों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले समाजसेवियों में आचार्य तरुण भी शामिल हैं।
डॉक्टर आचार्य तरुण गाजियाबाद में एक लंबे अर्से से समाजसेवा कर रहे हैं। गरीबों को मुफ्त भोजन कराते हैं। वृद्धों की देखभाल करते हैं। इसके अलावा उनकी टीम लापता बच्चों की खोज करने में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग करती है। साथ ही डॉ तरुण लावारिश हालत में मिले लोगों के स्वास्थ्य एवं उनके पुनर्वास के बारे में अपना पूरा उत्तरदायित्व निभाते हैं। कार्यक्रम में मिशन स्वस्थ भारत के चेयरमैन डॉ पी.के. वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*