डॉ कमलेश भारद्वाज/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। शम्भू दयाल कॉलेज गाजियाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा महिला सम्मान एवं महिला स्वलंबन को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने मिशन शक्ति की महत्ता बताते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।
27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मंजू गोयल ने कहा कि महिलाओं को स्वयं को अपने प्रति हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठानी होगी। साथ ही पुरुषों को भी उनके प्रति संवेदनशील होना होगा। दोनों को साथ मिलकर ही महिलाओं के सम्मान और स्वालंबन के प्रति जागरूक होना होगा।
प्राचार्य के व्याख्यान के पश्चात सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ बिंदु कर्णवाल ने सभी को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बताया और उत्तर प्रदेश सरकार के इस सराहनीय कदम की अनुशंषा की। तत्पश्चात उन्होंने सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम गर्ग, गरिमा बंसल, पुरातन छात्र राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। करीब 50 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की, जो सरहानीय रहा।


Leave a Reply