गाजियाबाद: दवा कारोबारी के घर से 15 लाख की लूट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-6 स्थित एक आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर में रविवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती डालने का मामला सामने आया है। बदमाश बालकनी की खिड़की काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद दंपती और दो बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। उसके बाद 15 लाख से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए।
रविवार, 28 फरवरी की सुबह-सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवारवालों से बातचीत करने के बाद जांच का आदेश दिया। दरअसल, राजनगर सेक्टर 6 की कोठी नंबर 5 बी में पवन गर्ग पत्नी रिशु गर्ग और दो बेटों 15 वर्षीय शिवा गर्ग व 13 वर्षीय आथर्व के साथ रहते हैं। पवन गर्ग की चौपला मंदिर के निकट भोला नाथ पंसारी के बगल में जय दयाल सतीश चंद्र के नाम से आयुर्वेदिक दवा का कारोबार है। पवन गर्ग ने बताया कि रविवार की तड़के करीब 3:30 बजे नकाबपोश छह बदमाश घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की उखाड़कर घर में घुस आए और सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उन्होंने बताया कि चार बदमाश कमरे में थे, जबकि दो बदमाश गैलरी में खड़े थे। आगे की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*