मिशन शक्ति: माहिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ती हिंसा के प्रति किया जागरूक

महिला उन्न्ति संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल भाटी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा सुथ्याना गांव स्थित जय शंकर मैमोरियल पब्लिक स्कूल में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीसीपी वृंदा शुक्ला रहीं। उन्होंने उपस्थित माहिलाओं और बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे माहिला शक्ति अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। मगर कोई भी आपकी सहायता तभी कर सकता है जब आप अपनी चुप्पी तोड़कर अपने साथ हुई हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगी।
उन्होंने कहा कि हर थाने में महिला हैल्प डेस्क बनाई गई है, जहां महिला हिंसा से सम्बंधित शिकायतों को सुना जाता है। किसी भी अप्रिय स्थिति होने पर पुलिस सहायता 112 और 1090 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। डीसीपी शुक्ला की बातों का समर्थन करते हुए संस्था की संरक्षक इन्दु गोयल ने कहा कि महिलाओं को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए खुद को तैयार करना होगा, ताकि आपको मदद के लिये किसी पर निर्भर न रहना पड़े।
25 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में जय शंकर मैमोरियल पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन और संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सरिता वर्मा ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि केवल जागरुकता से ही हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसके लिए बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं। संस्था के प्रवक्ता अनिल भाटी ने भी इस अवसर पर घरेलू हिंसा से पर प्रकाश डाला और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताए।
कार्यक्रम के समापन से पहले बेटों की चाह न रख बेटियों को ही घर का चिराग मानने वाले परिवारों को मुख्य अतिथि वृंदा शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा, स्कूल के चेयरमैन नरेश वर्मा, गीता भाटी, रेणु त्यागी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, देवेन्द्र चंदीला, औमवीर बघेल, माधुरी, मुस्कान वर्मा कोमल भाटी, सोनम भाटी, रुचि कश्यप, लक्ष्मी कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*