देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सांसद राजीव प्रताप रूडी का नमन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा। देश के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के अध्यक्ष और भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें नमन किया है। सांसद रूडी ने कहा कि डॉ. प्रसाद केवल बिहार ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत की नैतिक शक्ति और आदर्श राजनीतिक आचरण के प्रतीक थे। उनका जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का पैतृक गाँव जीरादेई (सिवान) पहले सारण जिला का ही हिस्सा रहा है, इसी कारण उनका सारण से विशेष ऐतिहासिक व आत्मीय संबंध रहा है। इस अवसर पर सांसद रूडी ने उस क्षण को भी याद किया, जब पूर्व में वे जीरादेई पहुंचे थे और वहाँ स्थापित डॉ. प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। उस यात्रा का फ़ाइल फ़ोटो भी आज की श्रद्धांजलि के रूप में साझा किया गया है।
सांसद रूडी ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, संविधानिक मर्यादा और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारे मार्ग को आलोकित करती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*