राष्ट्रीय प्रतिभा डॉ. अलका भटनागर भारत के लिए प्रेरणास्रोत हैं : जितेन्द्र बच्चन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भारत की डॉ. अलका भटनागर एक अत्यंत प्रतिभाशाली गायिका हैं। वह अमेरिका में ‘सैनफ्रान्सिस्को बे एरिया की स्वर कोकिला’ (Melody Queen) मानी जाती हैं। कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 21 जनवरी को देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अलका भटनागर को ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभा अलका भटनागर भारत के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।
अलका भटनागर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है और वह यूपी के कई शहरों बरेली, झाँसी, इलाहाबाद और लखनऊ में रही हैं। उन्होंने भातखंडे विश्वविद्यालय से संगीत प्रभाकर (प्रथम स्थान with गोल्ड मेडल ) की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा भारतवर्ष के अनेक संगीत के महान गुरुओं से संगीत विशारद प्राप्त किया है। लेकिन उनका जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा है। यह अलग बात है कि उनकी आवाज बहुत सुरीली है। वह बचपन से ऑल इंडिया रेडियो और टीवी के माध्यम से गीत-गायन कर लोगों को मुग्ध करती रही हैं। वह आज विश्व के कई देशों में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं।


डॉ. अलका भटनागर करीब 35 वर्षों से भी अधिक हिंदी लाइट क्लासिकल संगीत के माध्यम से विश्व में भारतीय परम्पराओं को प्रमोट कर रहीं हैं। अमेरिका में हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत स्कूल की संस्थापक एवं गुरु हैं। साथ ही भगवान राम पर शोध करने के कार्य में भी अहम भूमिका निभा रहीं हैं। भारत सरकार ने उन्हें UP RATNA से सम्मानित किया है। USA में भारतीय संगीत, कला एवं संस्कृति को विश्व में बढ़ावा देने के लिए ‘कल्चरल Ambassador मनोनीत हैं। अमेरिका के लॅास वेगस सिटी में प्रतिष्ठित “RUMI WORLD MUSIC” का Best सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा दो बार दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में श्रेष्ठ वीडियो NRI गायिका अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
अलका भटनागर ने भारत की महिलाओं में ब्रेस्ट कैन्सर को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम किए हैं। इस नेक कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनको विशेष महर्षि चरक अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा अलका अमेरिका में कैलिफ़ोर्न्या के डिस्ट्रिक्ट-25 में दो बार चुनाव जीतकर डेमोक्रेटिक डेलिगेट का कार्यभार सम्भाल चुकी हैं। कैलिफ़ोर्न्या लेजिस्लेटिव असेम्ब्ली ने अलका भटनागर को उनको जनता के लिए उत्तम कार्य करने के लिये Community Hero टाइटल से नवाजा है। अभी हाल ही में झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में वह गेस्ट ऑफ ऑनर रही हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने अलका भटनागर को विशेष कार्यों की सेवाएं करने के लिये स्वर्ण श्रेणी ( Gold category) में President Life Time Achievement से सम्मानित किया है। अनेक बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगों को श्लोक, भजन, राष्ट्रवादी गायन, हिन्दी का प्रयोग व हिंदुस्तानी गायन सिखाकर विश्व में भारत की कला, संस्कृति एवं संगीत को प्रमोट कर रही हैं। कोविड के दिनों में उन्होंने भारत के ज़रूरतमंदों को अमेरिका से सहायता दी, जिसके लिए उन्हें कोविड योद्धा अवार्ड मिला है।
अलका भटनागर ऐसे अनेक सामाजिक कार्य करतीं हैं जिसमें भारत का नाम विदेश में रोशन हो। उनको मिले अवार्डों की सूची बहुत लंबी है। ‘दादा साहिब फाल्के अवार्ड’ और ‘महाराष्ट्र रत्न’ अवार्ड से भी सम्मानित हैं। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवॉर्ड’, ‘नारी शक्ति अवार्ड’, Pride of India award, Women Empowerment award प्राप्त हैं। उनके कई एल्बम भारत और दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हैं। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायकों कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत, शान, जावेद अली, भप्पी लाहिरी, सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा आदि के साथ गा चुकी हैं।
अलका भटनागर की एक खूबी और है। वह देश-विदेश में अनगिनत कॉन्सर्ट किए हैं और कई नॅान-प्रॅाफिट संस्थाओं को कला व कार्य से भरपूर सहायता करती रहती हैं। भारत के विकास में उनका विशेष योगदान है। भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दिया है, जिसके लिए 21 जनवरी 2024 को देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अलका भटनागर को ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा है। डॉ अलका ने समाज और देश कल्याण के लिए अपना पारिवारिक जीवन त्याग कर दिया है। वह भारत के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*