राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने आज गुरुवार 1 फरवरी की सुबह 10:20 बजे जिले का चार्ज ले लिया। इसके बाद उन्होंने पूरे कलेक्ट्रेट का जायजा लिया और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने-अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का आदेश दिया।
जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जहां शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, वहीं एक दिन पहले बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का विदाई समारोह किया गया। यह आयोजन कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के तमाम अधिकारी और पत्रकार आदि उपस्थित रहे और उन्होंने नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का स्वागत भी किया।


Leave a Reply