आर्यनगर में जागरण और भंडारे का किया आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। आर्य नगर सर्फाबाद सेक्टर 73 में माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्य नगर के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता रानी की मूर्ति के दर्शन किए। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। व्रतियों के लिये अलग से व्यवस्था की गई थी। पहले छोटी कन्याओं को खिलाया गया। उसके बाद अन्य लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल यादव, प्रवीन सक्सेना, सन्जीव पटेल, संदीप उपाध्याय, रमेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, अमित, सुजीत, सूरज, अस्करी जैदी, शाहनवाज, सुमित भारद्वाज, अतुल गुप्ता, सन्तोष, सतीश कश्यप, अश्वनी सिंह, गौरव त्यागी आदि उपस्थित रहे। आर्य नगर सर्फाबाद विकास समिति के अध्यक्ष राहुल यादव ने सभी के सहयोग के लिए उनका आभार जताया है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*