नवजात बच्चियों के माता-पिता को प्रोत्साहन किट देकर किया सम्मानित

अस्पताल में मौजूद महिला उन्नति संस्था के कार्यकर्ता

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। सामाजिक संगठन ‘महिला उन्नति संस्था’ (भारत) ने आज से ही इसकी शुरुआत कर दी है। संस्था ने मंगलवार को जनपद के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मी नवजात बच्चियों के माता-पिता को प्रोत्साहन किट देकर सम्मानित किया है।
2 मार्च को नवजात बच्चियों के माता पिता को प्रोत्साहित किट देते हुए महिला उन्नित संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि किट में जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना विशेष रूप से महिलाओं के प्रति समर्पित होता है। देश-विदेश में महिलाओं को लेकर कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य जीवन में महिलाओं के महत्व को दर्शाना है। हमारी संस्था ने भी पूरे मार्च महीने को महिलाओं को समर्पित करते हुए उनकी समस्याओं, उपलब्धियों, चुनौतियों और महत्व को लेकर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा सचिन्द्र मिश्रा ने इस अवसर कहा कि अब समय आ गया है कि बेटियों को लेकर लोग अपनी सोच में बदलाव लाएं। बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं और उन्हें उच्च शिक्षित करें। बेटियां बेटों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा सुनीता यादव, रणवीर चौधरी, नरेश वर्मा, विजय तंवर, अरविंद चौधरी, डा शर्मा और अनिल भाटी आदि मौजूद रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*