PIIT के चेयरमैन डॉ. भरत सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) बी.एल. वर्मा ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने उन्हें मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी है।
7 अगस्त को डॉ. भरत सिंह ने ईश्वर से श्री बी.एल. वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और आपके कुशल नेतृत्व व जनसेवा का यह सतत् संकल्प राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा प्रदान करता रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*