श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। दिल्ली से कथावाचक मनप्रीत सिंह और शब्द कीर्तन परमिंदर सिंह अरदास हुकमनामा उपरांत लंगर बांटा गया। कार्यक्रम में विधायक अतुल गर्ग, डीआईओएस राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम विनय कुमार और रोटरी क्लब के गवर्नर अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।
श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर रोज बेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जोगिंदर सिंह, इनरव्हील की अध्यक्ष अनुपमा, सांसद अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि गुलशन भांबरी, श्रीमती सुनीता नागपाल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी जसवंत सिंह नोनी, सहारनपुर के भाजपा विधायक कुलतार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, गांधी नगर गुरुद्वारा के प्रधान जगमोहन सिंह सलूजा, सरदार हरमीत सिंह चेयरमैन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मनजीत सिंह सेठी भी मौजूद रहे।
सरदार मनजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि एक ओंकार परमात्मा एक है। उसका कोई रंग रूप नहीं है। श्री गुरु नानक देव जी ने परमात्मा से मुलाकात कर शक्तियां प्राप्त करने के बाद रिद्धि सिद्धि प्राप्त की। उसके बाद गुरु नानक देव जी सबसे पहले श्मशान घाट कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि न कोई हिंदू है न मुसलमान है। उस परमात्मा की नजरों में आप इंसान हैं। सहारनपुर के विधायक ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरु से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उसके बाद कोई भी काम शुरू करते हैं। गाजियाबाद के भाजपा विधायक अतुल गर्ग ने गुरु का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को मोमेंटो और पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जसविंदर सिंह सनी प्रधान हापुर रोड गुरुद्वारा, ज्ञानी प्रीतम सिंह, जगतार सिंह, भूपेंद्र सिंह कालरा, कुलवंत सिंह, तेजपाल बंटू, कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, मैनेजर गुरजीत सिंह हंसपाल, वाइस प्रधान गुरप्रीत सिंह रम्मी, गुरजीत सिंह आजाद, छरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, सरदार एसपी सिंह, मनजीत सिंह सेठी, कंवलजीत सिंह, प्रधान शिवपुरा अवतार सिंह आनंद, कुलवंत सिंह, हरदीप सिंह, जगतार सिंह भट्टी, अजीत सिंह, रूपेंद्र सिंह, बृजमोहन सचदेवा, चरणजीत सिंह, रविंद्र सिंह काला, जसबीर सिंह सलूजा, जसपाल सिंह सलूजा, जसपाल सिंह लाल क्वार्टर आदि उपस्थित रहे।
कॉलेज के टीचर्स, प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग दिया। कॉलेज के प्रधान सरदार मनजीत सिंह, मैनेजर गुरुजी सिंह हंस पाल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*