प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंदों का किया सहयोग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। विनोद नगर स्थित समग्र भवन में प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा एक कायक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों, गरीबों व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी सहायता की गई। दशहरा एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटपड़गंज के विधायक रवि नेगी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे सामाजिक कार्य ही सच्चे अर्थों में गांधी जयंती और दशहरा महापर्व को सार्थक बनाते हैं। सेवा एवं स्वावलंबन ही समाज को मजबूत करते हैं।”
गुरुवार, 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में गरीब एवं असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं वरिष्ठ जरूरतमंद नागरिकों को वॉकर प्रदान किए गए। फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक प्रवीण सेगर, प्रबंधक निदेशक श्रीमती संगीता साहनी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल बिष्ट, सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिलीप सिंह खाती, अध्यक्ष योगेश सोनी और सचिव श्रीमती शालिनी सोनी के अलावा समाजसेवी कुबेर सिंह बिष्ट, ललित मोहन सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा नेता जितेंद्र गौड़, संदीप चौहान, श्रीमती बबीता, पार्षद अनुज चौधरी, एडवोकेट निर्मल सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*