राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नौ प्रदेशों की 51 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने समाज और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है, निश्चित ही ये पुरस्कार उन्हें प्रोत्साहित करेंगे और अन्य प्रतिभाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी।
राष्ट्र को समर्पित समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में शौर्य, शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति, पर्यावरण, पत्रकारिता तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नौ प्रदेश की 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त एवं गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एसकेएफआई की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ समाजचिंतक भी हैं। निश्चित ही उनके अनुभव का समाज के विकास को लाभ मिलेगा।
पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुमाऊं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीएस राजपूत ने की तथा एसकेएफआई के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. बच्चन ने प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि आज जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है, उन्होंने उत्कृष्टता का परिचय दिया है। संगठन के अभियान विकसित समाज सशक्त भारत को आगे बढ़ाने में इनका समर्पण एवं दृढ़ता नि:संदेह प्रेरणादायक है।
डॉ. भरत सिंह ने संगठन सदस्यों का मान बढ़ाते हुए कहा कि एसकेएफआई सामाजिक परिवर्तन का प्रथप्रदर्शक है, जो अपनी उपलब्धियों, अच्छे विचारों, नवाचारों और प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश शामिल हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्र गौरव के अलावा राजस्थान गौरव, गुजरात गौरव, पत्रकार गौरव, बाल कला रत्न, नोएडा गौरव, बुलंदशहर गौरव, साहित्य भूषण, साहित्य गौरव, शिक्षक गौरव, समाज भूषण एवं समाज रत्न सम्मान से भी कई प्रतिभाओं को अलंकृत किया गया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ, मोमेंटो व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पीआईआईटी की प्रमुख अधिकारी मिथलेश सिंह और जागेश सिंह ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रजज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
पीआईआईटी निदेशक ने अतिथियों का जताया आभार :
मंच का सफल संचालन प्रोफेसर बबलू रावत ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पीआईआईटी के निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुरेश वर्मा जसाला, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य नारायण प्रधान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष दीपक कुमार गंगोल, राजस्थान के अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष कुमार अभिनव, उत्तर प्रदेश सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक संजीव भारद्वाज, बुलंदशहर के संरक्षक राम कुमार दिवाकर, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता आनंद साहू, शिक्षक एवं साहित्यकार शरद चंद्र के अलावा कई अधिवक्ता, समाजसेवी, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य के साथ-साथ पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a Reply