‘प्यारे फाउंडेशन’ ने मां प्रभा किरण और डॉ गीता को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ से नवाजा

प्यारे फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित सम्मानितजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो चीफ
– असंल टाउन स्थित किडजी स्कूल में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

मेरठ। सामाजिक संस्था ‘प्यारे फाउंडेशन’ द्वारा जनपद के अंसल टाउन स्थित किड्जी स्कूल में सोमवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रहा और इसकी थीम थी- हौसलों से उड़ान! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था ‘चलो गांव की ओर’ के संस्थापक निहाल सिंह चौहान थे। समारोह में महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कहते हैं- मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। मेरे सपनों की उड़ान आसमां तक है, मुझे बनानी अपनी पहचान आसमां तक है। मैं कैसे हार मान लूं और थककर बैठ जाऊं, मेरे हौसलों की बुलंदी आसमां तक है। प्यारे फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ अंजलि थपलियाल कौल इन्हीं विचारों से इत्तेफाक रखती हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि 22 फरवरी को आयोजित सम्मान समारोह ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में महिलाओं को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ और ‘मातृ गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ अंजलि के मुताबिक मां प्रभा किरण और डॉ गीता श्रीवास्तव को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा डॉ आरोधना, सुनीता शर्मा, डॉ याचना, डॉ सुशीला अरोड़ा, डॉ गीता ओम, निर्मल, हेमा, नूतन, दीपमाला, फिटनेस प्रशिक्षक अतुल, आरती, रामनाथ फाउंडेशन के शोभित एडवोकेट, किडजी स्कूल की छवि बिंद्रा, राकेश, साक्षी, इश्किा, लक्ष्मी, स्वाति, डॉ अंजलि थपलियाल कौल, राजेश कौल और पुष्पा थपलियाल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रितु गुप्ता, परवेज, रोहित व कई पत्रकार, समाजसेवी, स्थानीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*