राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कोलकाता। बंगाल चुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है। ममता बनर्जी ने तीसरी बार बंगाल का चुनाव जीत लिया है। उधर नंदीग्राम में 16 राउंड की मतगणना के बाद ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से महज 820 वोटों से आगे चल रही हैं। लेकिन बंगाल में टीएमसी समर्थकों के लिए खुशी का माहौल है। सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं और टीएमसी 212 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी पर वार करते हुए ट्वीट किया कि ‘दीदी ओ दीदी बोलने वाला दादा कहां गया?
बंगाल में रुझानों से साफ है कि भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। जबकि भाजपा का दावा था कि उसे 200 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी लेकिन ये मिशन भी फेल होता दिख रहा है। भाजपा की हार के पीछे कई बड़ी वजहें हो सकती हैं, जिनमें से एक है देश में कोरोना का कोहराम।


Leave a Reply