राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो दिन पहले जो हिंसात्मक घटना हुई, उसमें राम गोपाल मिश्र की हत्या कर दी गई। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक रामगोपाल मिश्र के परिजनों को 10 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है। साथ ही आवास, शौचालय व आयुष्मान समेत सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित कराने का परिरवार को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद राम गोपाल मिश्र के चचेरे भाई किशन मिश्र ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से वह सब कुछ मिला है, जिसकी जरूरत थी। हमारे पूरे परिवार को भरोसा है कि जल्द ही हमें न्याय भी मिलेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी से वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply