महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन जयंती पर वाचन प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देवप्रभा प्रकाशन और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल वसुंधरा की ओर से महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन की कविताओं की दूसरी वाचन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वाचन करने वाले पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वाचन प्रतियोगिता डॉ. कुंअर बेचैन के 82वें जन्मदिवस पर आयोजित की गई। विजेताओं को गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र, पुस्तकें और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विजेता बच्चों में इम्तियाज आलम प्रथम, पूर्विका पांडेय द्वितीय एवं विनय भारद्वाज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार वंशिका चौधरी एवं सोहिनी राजपूत को प्रदान किया गया।
प्रतिभागी विद्यार्थियों में निखिल कुमार, प्रिंस सिंह, ओमप्रकाश कुमार, इम्तियाज आलम, वंशिका कुमारी, विनी सिंह, पूर्विका पांडेय, वंशिका चौधरी, तनु कश्यप, मीनाक्षी कुमार, आमनी, विनय शर्मा, कृतिका शर्मा, नंदिनी कुमारी, संध्या, अमिषा भारती, दिव्यांशी भारद्वाज, आयुषी मिश्रा, साहिनी राजपूत एवं पूजा कन्नौजिया शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवि डॉ. चेतन आनंद और सुप्रसिद्ध कवयित्री शोभा सचान ने इस अवसर पर अपने गुरु महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन के अनेक संस्मरण और कविताएं सुनाईं। इस बीच कई बार वे भावुक भी हुए। शिक्षाविद् आईएम पांडेय एवं शोभा सचान निर्णायक की भूमिका में रहे। सफल संचालन स्प्रिंग डेल्स स्कूल के निदेशक उदय रस्तोगी ने किया। प्रबंधक प्रदीप शर्मा एवं निधि रस्तोगी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*