क्षेत्रीय कायस्थ सभा ने मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। क्षेत्रीय कायस्थ सभा द्वारा रविवार को नेहरू नगर के शिव मंदिर स्थित संत निवास में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद अजीत निगम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला विंग की सदस्यों ने गणेश वंदना और श्री चित्रगुप्त भगवान की स्तुति की। उसके बाद सभी ने एक-दूसरे को खूब अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली।
कायस्थ सभा के संरक्षक सुधांशु माथुर ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक बैठक कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। अनिल कुमार निगम को अध्यक्ष, जैनेंद्र श्रीवास्तव को सचिव और आलोक वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही हर वर्ष की भांति इस बार भी सभा के सबसे बुजुर्ग महिला और पुरुष सदस्य को शाल पहनाकर उनका सम्मान किया गया एवं स्वर्गीय प्रो. जे. के. माथुर की स्मृति में उनके पुत्र सुधांशु माथुर के कर कमलों द्वारा मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, श्रीमती रोमी माथुर और कुलदीप बरतरिया उपस्थित रहे। इन सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें आकर्षण का केंद्रबिंदु श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव, कुलदीप बरतरिया, वैभव शर्मा, दीपक ‘दीप’ रहे। इन कवियों ने अपनी रचनाओं की बौछार से सभी को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव ने किया। सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कायस्थ परिवार के बच्चों और कुछ अन्य लोगों ने भी संस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी सदस्य एम.एम. सक्सेना, जैनेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, सुनील भटनागर, आलोक वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, श्रीमती प्रिया वर्मा, उषा श्रीवास्तव, मंजुला निगम, पंकज सक्सेना, मंजुला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*