‘बुलंद गाजियाबाद’ का विमोचन, पत्रकारिता को धार देने का संकल्प

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बेहतरीन पत्रकारिता करने की एक और शुरुआत! सिर्फ और सिर्फ गाजियाबाद की खबरों से रूबरू कराने का वादा करने वाले हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘बुलंद गाजियाबाद’ का प्रकाशन आरंभ। सोमवार को अखबार के प्रथम अंक का एक भव्य आयोजन के तहत विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र के संपादक राहुल शर्मा ने पत्रकारिता को धार देने का संकल्प लेते हुए कहा कि वह समाचार पत्र को आम लोगों की आवाज बनाना चाहते हैं। ऐसी पत्रकारिता, जो अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और मजबूत कर सके।
घंटाघर रामलीला मैदान की अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद (राज्यसभा) अनिल अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, डीसीपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सामूहिक रूप से अखबार का विमोचन किया। इस अवसर पर जिले के कई अन्य राजनीतिज्ञ, जनप्रतिनिधि और तमाम लेखक-पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने राहुल शर्मा को ‘बुलंद गाजियाबाद’ के प्रकाशन पर बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*