आजमगढ़ के ‘अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम’ में जुटे देश-विदेश के प्रतिनिधि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
आजमगढ़। भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर ‘अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निर्मल श्रीवास्तव ने भोजपुरी की खूब खुश्बू बिखेरी।
कार्यक्रम में अरविंद चित्रांश द्वारा संपादित पुस्तक ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण, मॉरीशस भोजपुरी संस्थान की निदेशक डॉ.सरिता बुधू, पूर्व सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निर्मल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिभूषण ‘प्रशांत’, त्रिनिडाड और टोबैगो के सचिव द्वितीय डॉ. शिवकुमार निगम, दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष लालबिहारी ठाकुर, नेपाल के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार व समाजसेवी और गीतकार पूजा बहार, मॉरीशस के साहित्यकार लीलाधर हीरालाल, अंडमान निकोबार भोजपुरी समाज से अशोक शर्मा, कवियत्री उषा शर्मा, गीतकार इंजी. उदयभान पांडेय ‘भान’, प्रसिद्ध लोकशास्त्री हरिप्रसाद सिंह, अमित ओझा, विशाल गोंड, वरिष्ठ पत्रकार सत्येन कुमार, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*