राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित मेधा हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने बड़ी धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने झंडा फराया। राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद गर्ग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अहिंसा के बल पर आजादी हासिल की है। देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति से पूरी तरह ओतप्रोत रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर एमडी डॉ प्रदीप वाष्णेर्य ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने गणतंत्र दिवस और शहीदे आजम भगत सिंह के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और फरमान अली ने अस्पताल की अच्छी व्यवस्था के लिए जनरल मैनेजर संजय श्रीवास्तव और सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले डॉ प्रदीप की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधारानी, तान्या और अन्य लोगों ने भी रोचक प्रस्तुति दी। डॉ अजय जायसवाल और प्रबंधक इनाम अली ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।


Leave a Reply