सिक्का कर्णम ग्रीन्स में स्वच्छता अभियान में रेजिडेंट हुए शामिल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिक्का कर्णम ग्रीन्स ने सेक्टर 143 नोएडा में पौधों को पुनर्व्यवस्थित करा सड़क और पार्क की सफाई भी की। इसके साथ सिक्का की टीम ने लोगों से भी अनुरोध किया कि खुद भी ऐसे छोटे-छोटे प्रयास करें, ताकि हमारे आसपास साफ-सफाई बेहतर रहे।
इस मौक़े पर सिक्का ग्रुप के एमडी हरविंदर सिंह सिक्का ने कहा कि स्वच्छता अभियान हर नागरिक का फर्ज है। आज के समय में लोग काफी जागरूक हो रहे हैं। लोग अपने आसपास सफाई कर रहें हैं और इस अभियान में भी रेजिडेंट ने एकजुट होकर साफ-सफाई की तथा पौधारोपण किया। भविष्य में हम निरंतर स्वच्छता अभियान के तहत ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*