रूपचंद नागर ‘गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज अवार्ड’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। अखिल भारतीय वीर गुर्जर परिषद के अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने पर्यावरण पुरुष रूपचंद नागर को ‘गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज अवार्ड’ से सम्मानित किया है। श्री नागर कई दशकों से सर्व समाज के हित में कार्य करते आ रहे हैं। एक भव्य समारोह में सम्राट मिहिर भोज अवार्ड मिलने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमें आप सभी लोगों का प्यार यहां तक खींच लाया है। हमारा सदैव यह प्रयास और संकल्प रहेगा कि हम गुर्जर समाज के लिए पूरे देश में निरंतरता के साथ कार्य करते रहें।
श्री नागर ने कहा कि गुर्जर समाज हमेशा आगे बढ़े, गुर्जर समाज की अच्छाइयों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। गुर्जर समाज आज देश की सुरक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद और अन्य सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। गुर्जर समाज की बुनियादी और संवैधानिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी हो, यही हमारी इच्छा और प्रयास है।

पर्यावरण पुरुष के नाम से देश में प्रसिद्द रूपचंद नागर ने अवार्ड मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


सम्मान समारोह में जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों विशिष्ट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिससे यह आयोजन और अधिक यादगार बन गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कालू डेढा, राकेश भाटी, नरेंद्र गुर्जर, आचार्य वीरेंद्र विक्रम, गजेंद्र डेढा, महेश फुगाना, सुभाष प्रधान आदि शामिल रहे। वहीं रूपचंद नागर को बधाई देने वालों का ताता लगा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*