साद मियां खान DCP नोएडा तो डॉ प्रवीन रंजन को ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गौतमबुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बार फिर जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत साद मियां खान को डीसीपी ग्रेटर नोएडा से डीसीपी नोएडा बनाया गया है तो प्रतीक्षा सूची में चल रहे डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि नोएडा में तेजी से बढ़ती आबादी, इंडस्ट्रियल बेल्ट, हाई-ट्रैफिक कॉरिडोर और संवेदनशील इलाकों की पुलिसिंग के बीच साद मियां खान की नई भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जबकि डॉ. प्रवीन रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन पर अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*