राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
- समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया समाज को दे रहा नई ऊर्जा – एडीएम बच्चू सिंह
- संयुक्त निदेशक रविंद्र कुमार गौरवशाली परंपरा का बने हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वेच्छिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडेरशन ऑफ इंडिया’ (एसकेएफआई) ने 7वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में देश के 9 राज्यों की 72 हस्तियों को अलग-अलग अवार्ड से अलंकृत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के एडीएम बच्चू सिंह ने कहा कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यशैली प्रेरणादायक है और यह समाज को एक नई उर्जा दे रहा है। संस्था के सदस्य व पदाधिकारी न केवल समाज को विकसित करने में अग्रणी हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

विशेष अतिथि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त निदेशक रविंद्र कुमार ने राष्ट्र गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह को समाज की उन्नति व लोगों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनना एक महत्वपूर्ण अनुभूति है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने यह सिद्ध किया है कि विकसित समाज ही सशक्त भारत की नींव है। आयोजन के माध्यम से SKFI आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य कर रहा है। नि़:संदेह डॉ. बच्चन उत्कृष्ट पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं।
लोगों को आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा :
रविवार, 10 अगस्त को नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी कालेज के सभागार में आयोजित भव्य राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भारत गौरव डॉक्टर जितेन्द्र बच्चन ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, “जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो सिर्फ उसका मनोबल नहीं बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।”

बीएस राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम :
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के एडीएम बच्चू सिंह रहे। विशेष अतिथि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक रविंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथ के तौर पर PIIT कॉलेज के चेयरमैन एवं SKFI के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह, SKFI के महानिदेशक डॉ अशोक कुमार, समाजसेवी एवं शिक्षाविद अजीत सिंह बैसला, डॉ भूदेव सिंह, हुकुम सिंह देश राजन और समाजसेवी अमृता मौर्या उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बीएस राजपूत ने की।
रचनात्मक कार्यों को बढ़ा रहे आगे :
उल्लेखनीय है कि SKFI महज सामाजिक संस्थाओं का एक संघ ही नहीं है, बल्कि यह अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन भी करता है। देश के अलग-अलग राज्यों में इसके पदाधिकारी ‘विकसित समाज, सशक्त भारत’ की नीति पर अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। संगठन के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
मुकुट एवं पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित :
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जहां पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं संगठन के मुख्य सरंक्षक भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन और राष्ट्रीय संयोजक सत्य नारायण प्रधान को राजस्थान व बिहार से आए सदस्यों ने साल, पगड़ी, मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को SKFI के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण, निदेशक रमेश प्रसाद, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर और पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सागर ने भी संबोधित किया।

9 राज्यों की हस्तियां हुई शामिल :
समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों की 72 प्रतिभाओं को शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, समाजसेवा, कृषि विज्ञान, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश की प्रतिभाएं शामिल रहीं। नयी दिल्ली की डॉ. इन्दुमति सरकार, डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, बिहार के डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, राजस्थान के रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रमेश वशिष्ठ, डॉ. धर्मराज छिछोलिया, श्रीमती वीणा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के डॉ सुनील कुमार तिवारी, पीयूष गोयल एवं सुनील कुमार खुराना को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ प्रदान किया गया।
मेधावियों के खिले चेहरे :
दूसरे अलंकरणों में ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’, ‘प्रत्रकार गौरव’, ‘समाज भूषण’, ‘साहित्य गौरव’, ‘समाज रत्न’, ‘बिहार गौरव’, ‘मध्य प्रदेश गौरव’, ‘उत्तर प्रदेश गौरव’, ‘शिक्षक गौरव’ एवं ‘कला-संस्कृति रत्न’ अवार्ड प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

11 वर्षीया प्रियल प्रधान ने जीता दिल :
दिल्ली की 11 वर्षीय प्रियल प्रधान ने संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। उन्हें मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने 2100 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। मंच संचालन प्रोफेसर बबलू रावत ने किया। इस अवसर पर SKFI के राष्ट्रीय संरक्षक अतुल कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय संयोजक सत्य नारायण प्रधान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, PIIT कॉलेज की जगेश और मिथलेश मैडम, निदेशक आरके शाक्य आदि पदाधिकारी, शिक्षक, समाजसेवी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सम्मानित प्रतिभाएं:
1 – डॉ. इंदुमति सरकार, नयी दिल्ली
2 – श्री रामस्वरूप भटनागर, पाली, राजस्थान
3 – डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, छपरा, बिहार
4 – श्री अरुण कुमार सागर, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5 – श्रीमती वीणा गुप्ता, पाली, राजस्थान
6 – डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, नयी दिल्ली
7 – श्री सुनील कुमार तिवारी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8 – श्री पीयूष गोयल, नोएडा, उत्तर प्रदेश
9 – श्री सुनील कुमार खुराना, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
10 – डॉ. धर्मराज छिछोलिया, जयपुर, राजस्थान
11 – डॉ. राकेश वशिष्ठ, जोधपुर, राजस्थान
12 – सुश्री रचना कसाना, फरीदाबाद, हरियाणा
13 – श्री तारा चंद टांक, पाली, राजस्थान
14 – श्री कमल किशोर सहाय, सारण, बिहार
15 – डॉ. गीता, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
16 – श्री करणसिंह मोयल, पाली, राजस्थान
17 – सुश्री दीपशिखा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
18 – श्री कृष्ण कुमार सैनी, दौसा, राजस्थान
19 – श्रीमती सुषमा कुमारी, छपरा, बिहार
20 – श्री ललित कुमार आचार्य, नागौर, राजस्थान
21 – श्री हेरम्ब भारद्वाज, पाली, राजस्थान
22 – श्रीमती भारती नेगी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
23 – डॉ. रशीद अहमद गौरी, पाली, राजस्थान
24 – श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर, बिहार
25 – श्रीमती सुषमा अवाना, नोएडा, उत्तर प्रदेश
26 – डॉ. प्रीति ‘हुंकार’, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
27 – श्री अजय कुमार जोशी, सोजत, राजस्थान
28 – डॉ. वीरेन्द्र कुमार मलिक, मुजफ्फरपुर, बिहार
29 – श्रीमती इंदुरानी, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
30 – सुश्री मुस्कान केसरी, मुजफ्फरपुर, बिहार
31 – श्री सूरज महावर, दौसा, राजस्थान
32 – प्रोफेसर आशीष भटनागर, मोदीनगर, उत्तर प्रदेश
33 – श्री गौरव राज जेंडल, जयपुर, राजस्थान
34 – श्री रमेश चंद्र माथुर, पाली, राजस्थान
35 – श्री सुक्रम पाल सिंह, देहरादून, उत्तराखंड
36 – डॉ. कबीर टाइगर, नयी दिल्ली
37 – प्रीति पाल, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
38 – श्री नरेश राजपूत, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
39 – कुमारी मोकिस्ता शरण, गुरुग्राम, हरियाणा
40 – डॉ मोनिका काकोड़िया, अलवर, राजस्थान
41 – डॉ. विभा चौहान, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
42 – डॉ. रणवीर सिंह, पूसा, दिल्ली (वैज्ञानिक साइंटिस्ट)
43 – श्रीमती अमृता मौर्या, हरिद्वारा, उत्तराखंड
44 – श्री अदविक शरण, गुरुग्राम, हरियाणा
45 – श्रीमती पूजा चौहान, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
46 – श्री पारसमल सिंगाड़िया, पाली, राजस्थान
47 – श्री मधुसूदन दास, नेहरू विहार, दिल्ली
48 – कुमारी प्रियल प्रधान, नयी दिल्ली
49 – श्री सुनील कुमार शर्मा, जयपुर, राजस्थान
50 – श्री विकास शर्मा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
51 – सुश्री अंजलि मथारू, नयी दिल्ली
52 – श्री प्रकाश टेलर, पाली, राजस्थान
53 – डॉ. गीतिका झींगन, नयी दिल्ली
54 – श्री रमेश यादव, इंदौर, मध्य प्रदेश
55 – श्री राजीव आहूजा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
56 – श्री रूप चंद्र नागर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
57 – श्री विनय कंसल, नयी दिल्ली
58 – श्री प्रताप नारायण भटनागर, जयपुर, राजस्थान
59 – सरदार महकप्रीत सिंह, लुधियाना, पंजाब
60 – श्री रोहिताश्व कुमार वर्मा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
61 – श्री के. पी. सिंह, एम्स, नयी दिल्ली
62 – श्री संदीप छीपा, दौसा, राजस्थान
63 – कुमारी दीपांशी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
64 – श्री सत्य नारायण प्रधान, एम्स, नयी दिल्ली
65 – श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, छपरौला, गौतमबुद्ध नगर
66 – श्रीमती अर्पणा ध्रुव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
67 – श्री हुकुम सिंह देश राजन लोधी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
68 – श्री अमित गोयल, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
69 – श्री वीरेन्द्र मलिक, नोएडा, उत्तर प्रदेश
70 – श्री डॉ. भूदेव सिंह, खिड़की विलेज, दिल्ली
71 – श्री डॉ. भूदेव सिंह, खिड़की विलेज, दिल्ली
72 – इंजीनियर दीपा माथुर, जोधपुर, राजस्थान


Leave a Reply