समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कर देश के 32 लोगों को उनके अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। भारतीय एयरवेज के संस्थापक भगवंता सिंह को राष्ट्र गौरव, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित सुश्री रूमा रोका को राष्ट्र भूषण और पर्यावरणविद ग्रीनमैन विजयपाल बघेल राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया है। इनके अलावा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कई पत्रकारों, डॉक्टरों, समाजसेवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पुलिस कर्मियों, साहित्यकारों को साहित्य-कला रत्न, पत्रकार भूषण, पत्रकार गौरव, शिक्षा रत्न, आयुष्मान भारत, खेल गौरव, समाज रत्न, समाज गौरव और प्रतिभा सम्मान से नवाजा है।
संगठन के विस्तार पर दिया जोर:
विजयनगर सेक्टर 9 में स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय एयरवेज के संस्थापक भगवंता सिंह, अतिविष्ट अतिथि ग्रीनमैन विजयपाल बघेल, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति मदन मोहन श्रीवास्तव और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और आनंद सेवा समित की अध्यक्ष ममता सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक सरदार जोगेन्दर सिंह ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। जितेन्द्र बच्चन ने सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया को मजबूत करने और लोगों से संपर्क कर संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वास्तव में एसकेएफआई का यह सम्मान समारोह देश के अन्य संगठनों और संस्थाओं के लिए सबक की तरह हो सकता है।
देश के गरीब, पिछड़े, अशिक्षित एवं युवा वर्ग को समर्पित:
राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का एक वर्ष का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह संगठन देश के गरीब, पिछड़े, अशिक्षित, युवा वर्ग के कौशल विकास एवं महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। देश के विकास में योगदान देने के लिए स्वास्थ्य, पर्यावरण, विधि सलाह, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ, सूचना एवं तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को संस्था के अलग-अलग संबंधित प्रकोष्ठों से जोड़ने का कार्य जारी है। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी सीबी पचौरी, डॉ अशोक कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार एडवोकेट, सुधांशु श्रीवास्तव, पं. रवि शर्मा, अरुण कुमार सक्सेना, डॉ प्रशांत बक्शी, राधेश्याम त्यागी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से रहे शामिल:
उन्होंने बताया कि रविवार, 15 जनवरी, 2023 को एसकेएफआई द्वारा जिन लोगों को सम्मानित किया गया, उनमें मुख्य रूप से दिल्ली के साहित्यकार, कवि एवं चित्रकार सुरेश पाल वर्मा ‘जसाला’, हिन्दी दैनिक अथह के प्रधान संपादक अशोक ओझा, आनंद धारा के प्रधान संपादक विमल कुमार, टीवी पत्रकार प्रवीण अरोड़ा, रोज बेल पब्लिक स्कूल के निदेशक सरदार जोगेन्दर सिंह, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार, पत्रकार एवं समाजसेवी रमेश पुरी, गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एसबी सिंह, जीएसटी सेंट्रल अधीक्षक (गौतमबुद्ध नगर) संजय आनंद, फ्लोरेस हास्पिटल गाजियाबाद के डायरेक्टर डॉ एमके सिंह, दिल्ली के डॉ गौरव ज्ञान, फिल्म निर्माता एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हेमेन्द्र शर्मा, गाजियाबाद के डॉ श्याम सिंह, नोएडा के उद्योगपति सुरेश नौटियाल, नींव शक्ति संस्था की अध्यक्ष रिचा बल्लभ खुल्बे, शिक्षिका श्रीमती किरण श्रीवास्तव, युवा अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, जन मानव उत्थान समित की अध्यक्ष श्रीमती हिमांशी शर्मा, नव उर्जा युवा संस्था नोएडा के प्रमुख पुष्कर शर्मा, थाना विजयनगर में तैनात एसएसआई सुखदेव सिंह चीमा, युवा उद्योपति राहुल बक्शी, पुनीत गुप्ता, युवा खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक श्रीवास्तव, दिव्यांग क्रिकेटर राजा बाबू, समाजसेवी विजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
भगवंता सिंह संरक्षक और श्वेता मिश्रा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत:
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने इस अवसर पर भारतीय एयरवेज के संस्थापक एवं ‘राष्ट्र गौरव’ अवार्ड से सम्मानित भगवंता सिंह को एसकेएफआई का संरक्षक मनोनीत किया है। इसके अलावा सुश्री श्वेता मिश्रा को उन्होंने राजस्थान का अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही दोनों पदाधिकारियों को बच्चन ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही संस्था का अन्य प्रदेशों में भी इनके सहयोग से विस्तार किया जाएगा। भगवंता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वह जन कल्याण के लिए अपनी आय का 50 प्रतिशित हिस्सा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया को दान करते रहेंगे।
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह के बने गवाह:
कार्यक्रम का संचालन अमेटी इन्वर्सिटी की सुश्री अंशिका और अंशु श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भोजपुरी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, एबीपी न्यूज हैदराबाद के अजय भटनागर, एफएस इन्वर्सिटी के महानिदेशक अभिनव श्रीवास्तव, दि मैन इन अपोजिशन के मुख्य संपादक आजाद खालिद, ईटीवी के सहायक संपादक किशोर जी, कवियत्री एवं समाजसेवी कविता सिंह, पत्रकार डॉ निशा कुमारी, लीलावती पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय बग्गा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष देशराज देशी, सुगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार राघव, यशोदा हास्पिटल के राहुल साहनी, फोटो पत्रकार मुकेश कर्दम, संस्था के मुख्य राष्ट्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार, डॉ गीता, डॉ अखलाक अहमद, शिक्षाविद डॉ पीके वर्मा, गौतमबुद्ध नगर (वेस्ट) के समाजसेवी अनिल कुमार श्रीवास्तव, महिला समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*