संजय रघुवर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पर्यवेक्षक नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने समाजवादी पृष्ठभूमि के वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय रघुवर को यूपी का राजनीतिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ब्रिगेडियर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को दी है।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी बिहार के प्रदेश महासचिव प्रियरंजन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संजय रघुवर कम उम्र में लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में चले आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। उसके बाद मगध के प्रख्यात समाजवादी नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय अवध सिंह के संपर्क में आए और युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री तत्कालीन विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के संपर्क में आए। उनके सान्निध्य में शोषण-उत्पीड़न के विरुद्ध जन संघर्ष की राजनीति में सक्रिय हो गए। इसके फलस्वरूप देश के प्रख्यात नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के निकटतम कार्यकर्ता रहे। स्वर्गीय बहुगुणा इन्हें बिहार में अपना मानस पुत्र कहा करते थे।
उन्होंने बताया कि संजय रघुवर जननायक कर्पूरी ठाकुर के अतिरिक्त बिहार के समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राम सुंदर दास के भी निकटतम व्यक्ति रहे। देश की ज्वलंत समस्याओं पर इन्होंने मध्य बिहार के औरंगाबाद जिले में लगातार संघर्ष चलाया, जिसमें देश के प्रख्यात समाजवादी नेता, चिंतक और लेखक स्वर्गीय किशन पटनायक से लेकर देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता रघु ठाकुर तक का सान्निध्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय विकास पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव प्रियरंजन कुमार ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि संजय रघुवर के पार्टी के उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पर्यवेक्षक मनोनीत होने से उम्मीद है कि वह यूपी में अपने माध्यम से पार्टी को किसानों एवं मजदूरों के बीच तक ले जाने का काम करेंगे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*