राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले रविवार की शाम नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी कड़ी में प्रताप विहार सेक्टर 11 के वार्ड 55 से संतोष कुमार सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यह खबर आते ही वार्ड के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग फोन कर-कर के संतोष सिंह को बधाई दे रहे हैं।
संतोष सिंह भारतीय जनता पार्टी के सिपाही होने के साथ-साथ एक समाजसेवी हैं और लंबे अर्से से प्रताप विहार के लोगों के दुख-दर्द से जुड़े हुए हैं। अब पार्टी के टिकट मिलने के बाद संतोष सिंह की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आज जब से प्रत्याशियों की सूची पार्टी ने जारी की है, कार्यकर्ताओं की ओर से संतोष सिंह को बंधाई देने वालों का तांता लगा है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय निदेशक व समाज सेवी विजय कुमार श्रीवास्तव, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी. बी. पचौरी, सक्रिय सदस्य राजेश्वर दयाल, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव आदि ने भी संतोष सिंह को बधाई दी है।
संतोष कुमार सिंह ने प्रत्याशी घोषित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों का जहां आभार व्यक्त किया है, वहीं उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से कहा है कि वह सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे। वार्ड का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता जनार्दन उनके लिए भगवान है और वह अपने भगवान के हर आदेश का पालन करेंगे।


Leave a Reply