सेवा समित ने खुर्जा में किया पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। पौधरोपण महोत्सव के तहत वृक्षारोपण सेवा समिति खुर्जा और श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वैशाली गली नंबर एक में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश भार्गव थे। उन्होंने कहा कि वृक्ष हैं तो जीवन है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।
समिति के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता गुप्ता ने बताया कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो किसी के भी जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर सेवा समिति के सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने स्वस्थ रहने के लिए शीघ्र ही आर्य समाज मंदिर खुर्जा में योग शिविर लगाने पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में प्रियदर्शन भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, नवीन बंसल, संजय गुप्ता, पवन जैन, अखिलेश वैध, सरिता गुप्ता, ममता अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गौतम, सुशील अग्रवाल, भुवनेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, विनोद खुराना, अजय सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*