राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। पोद्दार लर्न स्कूल में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति, हिंदी भाषा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 1 से 9 तक विभिन्न कक्षा-स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इनमें शब्दों की अंताक्षरी, कहानी लेखन, व्याकरण की थाली, अनुच्छेद लेखन, विज्ञापन लेखन एवं कविता वाचन प्रमुख रहीं।
14 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा-दक्षता, रचनात्मक लेखन, कल्पनाशक्ति तथा अभिव्यक्ति-कौशल को विकसित करने का प्रयास किया गया। जबकि गणेश चतुर्थी के अवसर पर 5वीं के विद्यार्थियों ने गणपति वंदना प्रस्तुति के माध्यम से उत्सव को भक्तिमय और आनंदमय बनाया।


Leave a Reply