जितेन्द्र जायसवाल/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जूनियर अधिवक्ता का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शव के साथ-साथ उनकी बाइक और मोबाइल भी झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ है।
रविवार, 5 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि घटना नारे पुरवा की है। मृतक युवा अधिवक्ता की पहचान कुलदीप रावत के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a Reply