खुर्जा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट खुर्जा के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार 7 मई को श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास गली नंबर 4 सिद्धेश्वर रोड खुर्जा में कथा का शुभारंभ हुआ और इसका समापन 13 मई को किया जाएगा।
शुभारंभ के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्री संतोष व्यास महाराज शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय सचिव सोनपाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी मुख्य यजमान रहे। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि कथा समापन के पश्चात 14 मई को विशाल भंडारा किया जाएगा।
भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सोनपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, दानवीर सिंह, जयप्रकाश बाबा, हरी चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश चौहान, गौरव, निशांत, उदय शर्मा, संजीत सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*