शम्भू दयाल पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ विशेष व्याखान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शम्भू दयाल पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विषय : “Changing Phase of Banking System” पर ऑनलाइन रविवार की दोपहर 12 बजे विशेष व्याख्यान (ऑनलाइन) आयोजित किया गया। विषय विशेषज्ञ अमित सिंह ने व्याख्यान में बैंकिग प्रणाली के बदलते स्वरूप को स्पष्ट करने के साथ-साथ “आत्मनिर्भर भारत” के अन्तर्गत उद्यमिता का संदेश भी विद्यार्थियों को दिया। इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राओं ने विषय से संबधित अपनी शंकाओं का समाधान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कालेज की प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को भी महत्व देने के लिए प्रेरित किया। डॉ अखिलेश मिश्रा प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग ने इस अवसर पर मौजूद मुख्य वक्ता अमित सिंह, प्राचार्या डॉ मंजू गोयल, संचालनकर्ता डॉ प्रियंका सिंह, चीफ प्रॉक्टर अनिल चौहान, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ रीना शर्मा, डॉ छाया त्यागी, डॉ अदिति गर्ग, सहायक वैभव त्यागी व सभी सहभागी शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*