राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। डॉ अंबेडकर जन्मोत्सव समित खुर्जा द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की 132 जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। लोग अपने हाथों में बाबा साहब के प्रेरक विचार लिखी हुई तख्तियां लिए चल रहे थे।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकालकर उनके अनुयायियों ने बाबा साहब के विचारों को सर्व समाज को अंगीकार करने का संदेश दिया। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अवतार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पांजलि शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमनदीप कौर, सुजाता शर्मा, नगर अध्यक्ष उर्वशी शर्मा, महिला मोर्चा भाजपा एवं पवन गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा भाजपा एवं सुषमा गौतम क्षेत्रीय सदस्य पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा, अनुसूचित मोर्चा नगला नरेश, डॉक्टर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष सतवीर गौतम, राहुल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अनिल कुमार, पंकज कुमार, डीसी गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply