शुभम श्रीवास्तव पूर्वी उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। कायस्थों के लिए कार्यरत मुरादाबाद के एक ट्रस्ट ‘अखिल भारतीय कायस्थ महासभा’ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ का शुभम श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने उम्मीद जताई है कि शुभम श्रीवास्तव इस ट्रस्ट के लिए पूर्ण ईमानदारी और मेहनत-लगन से काम करेंगे।
लखनऊ निवासी शुभम श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बातचीत करते हुए कायस्थ समाज में एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कायस्था समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें उसे फिर से दोहराना है। मौजूदा राजनीतिक और समाजिक परिदृश्य में समाज की उपेक्षा पर शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ राजाओं, साम्राज्योँ और उनके साहसिक शासनकाल का अविष्मरणीय योगदान रहा है, जिसे कायस्थह समाज एक बार फिर दोहराएगा।
भाजपा में कायस्थों की भागीदारी कम है और सत्ता में भी उसे न के बराबर स्थान दिया जाता है? इस सवाल के जवाब में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष के रूप में शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि हमसभी को फिर से एकजुट होने की जरूरत है, ताकि स्वततंत्रा आंदोलन से लेकर मौजूदा राजनीति और समाजिक परिदृश्यह में कायस्थे समाज को सत्ताेधारी राजनीति दलों द्वारा लगातार नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*