डॉक्टर्स-डे पर युवा समाजसेवी अरविंद अरोड़ा ने डॉक्टरों के साथ मनाया जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। युवा समाजसेवी अरविंद अरोड़ा ने अपना जन्मदिन आज डॉक्टर्स-डे पर एमएमजी अस्पताल के समस्त कोरोना योद्धा डॉक्टर्स के साथ मनाया। मुख्य चिकित्सक अधीक्षक अनुराग भार्गव इस अवसर पर मौजूद रहे। अरोड़ा ने सभी डॉक्टरों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उपहार में उन्हें ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मोमीटर दिया। इसके लिए एमएमजी अस्पताल प्रशासन ने अरविंद अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से निश्चित ही चिकित्सकों का मनोबल ऊंचा उठेगा।
उल्लेखनीय है कि अरविंद अरोड़ा ने समाजसेवा की मिसाल पेश किया है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 कोविड-19 केयर सेंटर खोले हैं। इसके लिए उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में समान्नित किया गया है। उसी कड़ी में गुरुवार, 01 जुलाई को अरोड़ा ने एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों को सम्मानित कर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी चिकित्सा संबंधी किसी भी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। यदि अस्पताल को अन्य दवाइयों या मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता होगी तो वे उस पर भी विचार करेंगे।
युवा पत्रकार अजय शर्मा ने इस अवसर पर अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा बताया कि अब तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए अरविंद अरोड़ा 70-80 लाख रुपये समाज के लिए खर्च कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने किसी से एक रुपये का भी सहयोग नहीं लिया है। अन्य युवकों को उनसे प्रेरणा लेकर समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में 25 से ज्यादा डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद रहे। उनके अलावा समाजसेवी प्रवीण बत्रा, जितेंद्र शर्मा, पंकज अरोड़ा, वीरेश राठौर, आलोक कुमार और तरुण खत्री भी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*