रमेश प्रसाद श्रीवास्तव / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरीय नागरिक सेवा संस्थान द्वारा थियोसोफिकल लॉज सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्री चितरंजन सिंह कनक ने की। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री जयंत कुमार एवं समाजसेवी श्री छोटू सहनी को संस्था द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वरीय नागरिक आज समाज के लिए रीढ़ की एक हड्डी है। उनके अंदर अपार शक्ति, अनुभव एवं सद्भावना, समरसता की भावना है। जिसकी उपयोगिता आज समाज के लिए करना है। वरीय नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह समाज को अपने-अपने अनुभवों से साझा करें। हमने आजीवन बहुत अधिक त्याग किया है, अब भोग का समय आ गया है। हम समाज तथा परिवार के प्रति संकल्पित रहें, तभी हम
सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
संस्कृत में कहावत है, तेन त्यागतेन मंजीत :
अतः त्याग की भावना ही हमारे सुखी जीवन का पथ है। संस्था के सचिव श्री संतोष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा वरीय नागरिकों के लिए जो भी सुविधा प्रदान की गई है। उसे प्राप्त करने हेतु संस्था संकल्पित है।
इस अवसर पर उमानाथ सिंह, डॉक्टर हरिकिशोर प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, उदय शंकर श्रीवास्तव, दीनबंधु ठाकुर, अनुज अनुरेश चंद्रमा, किरण वर्मा, शंभू शरण सिंह, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर अजीत कुमार गौड़, डॉक्टर बीनू राय, श्रीमती संगीता सिंह, डॉक्टर निरमा वर्मा, श्रीमती रंजना वर्मा, राज किशोर वर्मा, रामचंद्र प्रसाद सिंह, शारदानंद प्रसाद सिंह, डॉक्टर प्रेम सागर प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, देवेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षीय भाषण के पश्चात एवं देवेंद्र कुमार के समापन भाषण पश्चात सभा की कार्यवाही समाप्त की गई।


Leave a Reply