जितेन्द्र बच्चन/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। वैशाली स्थित श्री चित्रगुप्त पार्क की दयनीय दशा किसी से अब छिपी नहीं है। पार्क की चहारदीवारी बीच-बीच में टूट चुकी है। असामाजिक तत्व भी आने लगे हैं। पेड़-पौधे पानी के बिना सूख रहे हैं। पार्क की देखभाल के लिए जिस माली को रखा गया था, उसे कई महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। उसकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। चूंकि पार्क कायस्थों के इष्टदेव भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम पर है, इसलिए जब कायस्थों को इस पार्क की दुर्दशा का पता चला तो उन्होंने इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए ताजा प्रयास शुरू कर दिया। इसी कड़ी में सर्वप्रथम तमाम कायस्थों ने पार्क का दौरा किया। उसके बाद पिछले दिनों गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना को एक ज्ञापन देकर श्री चित्रगुप्त पार्क की बदहाली से अगवत कराया गया। डॉ सक्सेना ने पार्क को फिर से हराभरा और उसके सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया है।
रविवार, 15 मई को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना के सहयोग से गाजियाबाद के संजीव सक्सेना के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त पार्क में पौधारोपण किया गया। संजीव सक्सेना के अनुसार राम कुमार सक्सेना के अथक प्रयासों से बने श्री चित्रगुप्त पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का कार्य माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना के आदेशानुसार पौधारोपण कर आज शुरू किया गया है। इसमें गाजियाबाद के समस्त कायस्थ संगठनों ने अपनी-अपनी मुख्य भूमिका निभाई है और संकल्प लिया है कि वे भगवान चित्रगुप्त के इस पार्क को हर तरह से सुरक्षित, संरक्षित और इसके सौंदर्यीकरण में सहयोग करेंगे। साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद अन्य कार्य संपादिकत किए गए। इस अवसर पर मुरारी लाल श्रीवास्वत, संजीव सक्सेना, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हरीश श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, प्रमोद श्रीवास्तव, विकल्प खरे, विजय कुमार श्रीवास्तव, विपुल सक्सेना, मनमोहन सक्सेना, योगेश श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला, मुकेश अरोड़ा, आकाश श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव, गौरव कांत सक्सेना, विकास सक्सेना, विकास रंजन, वीरेंद्र यादव, प्रथम सक्सेना, प्रशांत सिन्हा, भूपन सहाय, राजेश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे। इससे पहले हल्द्वानी से आए कायस्थ नेता मुरारी लाल श्रीवास्तव और अलीगढ़ से पधारे भाजपा नेता मनोज सक्सेना ने भी वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन के साथ श्री चित्रगुप्त पार्क का दौरा किया था। उम्मीद है अब यह पार्क जल्द ही फिर से हरा-भरा नजर आएगा और पक्षियों का कलरव सुनाई पड़ेगा।


Leave a Reply