नन्हे-मुन्नों ने पूल पार्टी में लगाई मस्ती की डुबकी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से जहां बच्चों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की, वहीं उनका खूब मनोरंजन भी हुआ। रंग-बिरंगे स्विमिंग पूल में उतरते ही बच्चों ने उछलते-कूदते और मित्रों के साथ भरपूर आनंद उठाया।
प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने बताया कि यह पूल पार्टी केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बना, बल्कि उनके आपसी सहयोग, मित्रता और सामाजिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच रहा। इस यादगार आयोजन ने अनेक सुखद और अविस्मरणीय क्षण दिए हैं, जिन्हें बच्चे लंबे समय तक स्मरण रखेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*