टॉप रैंकर्स: शिक्षा के नए युग की शुरुआत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शिक्षा जगत में क्रांति लाने के उद्देश्य से टॉप रैंकर्स ने अपने तीन प्रमुख क्षेत्रों– लीगलएज, क्रिएटिव एज और सुपरग्रैड्स के साथ आधिकारिक तौर पर रविवार को अपनी यात्रा शुरू कर दी। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रोफेशनल करियर के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करेगा। राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का मेघालय के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) अमित कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ टॉप रैंकर्स के निदेशक अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे।
महाधिवक्ता कुमार ने कहा कि “शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और टॉप रैंकर्स इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। यह संस्थान भविष्य के नेताओं और पेशेवरों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।” जबकि निदेशक सिन्हा ने कहा, “हम छात्रों को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*