सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: मुकुल शर्मा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए गठित संस्था ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ की एक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने सोमवार की बैठक में अपने ऊपर पुरानी संस्था को लेकर लगाए जा रहे कुछ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया को उन्होंने जितेन्द्र कुमार के साथ मिलकर शुरू किया था। लेकिन पिछले कुछ समय से जितेन्द्र कुमार मेंबरशिप की धनराशि को लेकर गलत आरोप लगा रहे थे। कहीं न कहीं यह मेरे अधिकारों का हनन था। शर्मा ने कहा कि मैं अपने स्वाभिमान को गिरवी रखकर कोई कार्य नहीं कर सकता, इसलिए संस्था से त्यागपत्र दे दिया।
उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संविधान में यह साफ-साफ लिखा है कि यदि मेरे और जितेन्द्र कुमार में से किसी एक के द्वारा संस्था छोड़ी जाती है तो यह संस्था बंद हो जाएगी। इसका कोई वजूद नहीं होगा और न ही एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के नाम से दोबारा मुकुल शर्मा व जितेन्द्र कुमार में से कोई एक अकेला इस संस्था को चला पाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि संस्था से जुड़े तमाम साथियों को मेरे विषय में गलत जानकारी दी जा रही है। कुछ लोग आज भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह जितेन्द्र कुमार के साथ मिलकर संस्था चलाएंगे। मुझ पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है कि मैं संस्था उन लोगों को सौंप दूँ लेकिन संस्था के संविधान के अनुसार यह गलत है, अतः मैं किसी को भी संस्था सौंपने में असमर्थ हूँ।
मुकुल शर्मा ने कहा कि एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया संस्था से त्यागपत्र देने के बाद मैं अपने उन सभी साथियों के लिए परेशान था जो मेरे द्वारा संस्था से जुड़े रहे। उन सभी को पुनः ईमानदारी के साथ समाज हित में कार्य करने के लिए मेरे द्वारा एक नई संस्था ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ का गठन किया गया है। जिसमें मेरे वे सभी साथी मेरे साथ हैं जिनको मुझ पर और मेरी ईमानदारी पर पूर्ण विश्वास है।
उन्होंने समाजसेवा का प्रण लेते हुए कहा कि संस्था से पैसा कमाने की मनसा न तो पहले थी और न ही अब है। समाज हित में सदैव कार्य करने की कोशिश रही है, वही रहेगी। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं। मुकुल शर्मा ने बैठक के दौरान सहर्ष घोषणा कि मेरे द्वारा बनाई गई संस्था ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ मेरी नहीं आप सभी की है। इस संस्था में सभी का सहयोग प्रार्थनीय है। संस्था में मुझे कोई भी और कभी भी संपर्क कर सकता है। बैठक में ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ कृष्ण नाथ पांडेय, जितेन्द्र बच्चन, रामानंद सिंह, रिहाना अलवी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*