वार्षिकोत्सव में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल कॉलेज गाजियाबाद ने अपना स्थापना दिवस महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद शंभू दयाल जी की प्रतिमा पर प्राचार्या डॉ मंजू गोयल ने माल्यार्पण किया और फिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। सरस्वती वंदना के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से और माता पिता के प्रति उदासीनता पर प्रस्तुत एक नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति के पश्चात महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ वीएस यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रो. वीपी सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। सर्वप्रथम सत्र 2019-20 में तीनों संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।उनको पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद नेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हुए विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। सत्र 2020-21 में सांस्कृतिक समिति द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।
2 फरवरी को आयोजित सम्मान समारोह में डा सिम्पी जिंदल और डा नीलम गर्ग को कोरोना योद्धा के रूप के प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके अलावा एनएसएस, एनसीसी और खेलो में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। एनएसएस के एक छात्र को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया और निशा सैफी को महाविद्यालय की ऑलराउंडर की ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर प्रो वीपी सिंह ने भारतीय समाज में तेजी से परिवर्तित मूल्य की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और आज के कार्यक्रम के सफल संयोजन की प्रसंशा की।
अध्यक्षीय भाषण में बीएस यादव ने विद्यार्थियों को हमेशा कर्मरथ रहने की प्रेरणा में बुजुर्गो के सम्मान पर बाल दिया। इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य डा मंजू गोयल ने अतिथियों का धन्यवाद किया। साथ ही पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनसे प्रेरणा लेते की विद्यार्थियों को सीख दी। साथ ही उन्होंने सांकृतिक समिति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डा बिंदु कर्णवाल ने किया। प्राचार्य के साथ उन्होंने अपनी पूरी समिति डॉ नीलम गर्ग,प्रियंका गंगवार, डॉ नीरजा सिंह एवं श्रीमती गरिमा बंसल को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ वीएस राय, अनिल चौहान, डॉ शिल्पी जिंदल, डॉ. कमलेश भारद्वाज, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ रीना शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*