राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद् गाजियाबाद महानगर ने नेहरू नगर स्थित विध्या मंदिर में अपना 57वां स्थापना दिवस बड़ी ही सादगी के साथ मनाया। परिषद के केंद्रीय सह मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि परिषद् लगातार समाज के बीच में जाकर हिंदू समाज को जगाने का काम कर रहा है। राम मंदिर का निर्माण कार्य हो या रामसेतु, सभी मुद्दों को परिषद ने हमेशा उठाया है और समाज का भरपूर सहयोग भी मिला है।
रविवार, 12 सितम्बर के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंहत नारायण गिरि ने की। महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन के समय तक प्रांत विभाग महानगर प्रखंड खंड पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply