राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही थी, अब एक और जोर का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं और ये बढ़ी हुई कीमतें आज शनिवार से लागू हो गई हैं।
दिल्ली में अब तक 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिलता था, जो अब 913 रुपये का हो गया है। वहीं बाहर खाना भी महंगा हो सकता है। कमर्शियल एलपीजी (19 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये हो चुकी है।


Leave a Reply