कोविड- 19 के प्रति सुरक्षा व जागरूकता पर वेबिनार आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय विविध आयाम के तहत कार्य कर रहे इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में 19 जनवरी को एक वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। गत सप्ताह प्रधानाचार्या के द्वारा स्कूल में दो बार कोविड- 19 टीकाकरण हेतु कैम्प लगाए गए, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त अन्य युवा वर्ग ने भी टीकाकरण का लाभ उठाया।
वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रभारी बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी मैक्स अस्पताल डॉ नीरज अवस्थी ने कोविड संक्रमण से बच्चों के बचाव व सुरक्षा हेतु विभिन्न सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संक्रमण को कोरोना वायरस समझकर न डरें, अपितु समय से जांच कराकर घर में भी सुरक्षित इलाज कराया जा सकता है।
वेबिनार में पूछे गए सवालों का डॉ अवस्थी ने उत्तर देकर लोगों की शंकाओं का समाधान किया और स्कूल द्वारा कोविड जागरूकता के प्रति किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है। अंत में वेबिनार संचालक व स्कूल समन्वयक श्रद्धा सिंह ने डॉ नीरज अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने वेबिनार में भाग लेने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों व अभिभावको को धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*