50 हजार का इनामी ‘सफेद कोट लव जिहादी’ लखनऊ से गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। पुलिस ने चिकित्सा की आड़ में अपराध करने वाले 50 हजार के इनामी ‘सफेद कोट लव जिहादी’को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था और उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस के अनुसार, पिछले साल 23 दिसंबर को पीड़िता की शिकायत पर थाना चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। डॉक्टर रमीज ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और बिना उसकी सहमति से गर्भपात भी कराया। इसके बाद पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। एक अन्य मेडिकल छात्रा के साथ भी उसने यही तरीका अपनाया। उसके साथ भी दुष्कर्म किया और जबरन गर्भपात कराया। साथ ही धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई गई।
विवेचनाधिकारी के अनुसार, जांच में आरोपी के परिजनों की भी इस मामले में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी डॉक्टर से पहले उसके पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं। एक अन्य सहयोगियों का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
फिलहाल, यह योगी सरकार की सख्ती का नतीजा है कि थाना चौक पुलिस और सर्विलांस टीम (पश्चिम) ने संयुक्त कार्रवाई के तहत मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से सुराग मिलने पर शुक्रवार, 9 जनवरी की दोपहर आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज को सिटी स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि सफेद कोट की आड़ में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*