राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला उन्नति संस्था (भारत) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नोएडा महानगर इकाई द्वारा मिशन शक्ति विषय पर आधारित महिलाओं को जागरूक किया गया। सेक्टर 30 स्थित जिला सरकारी अस्पताल में संस्था की कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओ को यह बताया कि वे कैसे स्वच्छता रखें और सेहत के प्रति भी उनको अपना ध्यान रखना चाहिए।
इकाई की मीडिया प्रभारी वंदना झा ने इस मौके पर समाज के संदेश देते हुए कहा कि बेटी-बेटा सभी एक समान हैं, बल्कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से अधिक आगे हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटियां होती हैं, वह बहुत भाग्यशाली घर होता है।
श्रीमती झा ने बताया कि आज महिलाओं को सरकारी अस्पताल की सुविधाएं और उनके अधिकारों आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और फल आदि वितरित किया गया। इसके अलावा इकाई प्रभारी रेनू बाला ने छलेरा गांव में छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर देश की एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। आपको चाहिए कि स्वयं आत्म निर्भर और स्वलंबी बनाने के साथ-साथ अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर उमा जायसवाल, मीना देवी, वंदना शर्मा आदि मौजूद रहीं।


Leave a Reply